दिल्ली में बिल्डर की हत्या, चलाई 5 गोलियां
दिल्ली में बिल्डर की हत्या, चलाई 5 गोलियां
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर रात में आपराधिक वारदात हुई। यह वारदात एक बिल्डर के साथ हुई। दरअसल चांदनी चैक के बल्लीमारन क्षेत्र में एक बिल्डर को गोली मार दी गई। हालांकि हत्या को लेकर प्रारंभिक तौर पर कारोबारी रंजिश का कारण सामने आया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। दरअसल इस मामले में 4 आरोपियों के नाम सामने आए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बल्लीमारन के पंजाबी फाटक क्षेत्र निवासी फहीम अहमद को 4 अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भुन दिया। 5 राउंड चली गोलियों के बाद बिल्डर फहीम वहीं गिर गया। फहीम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

हालांकि घटना के बाद क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। अब इस मामले में पुलिस जांच में लगी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -