सोशल मीडिया पर छाई 'मुन्नी', अदाएं देख दिल हार बैठे फैंस

सोशल मीडिया पर छाई 'मुन्नी', अदाएं देख दिल हार बैठे फैंस
Share:

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान की 'मुन्नी' को जिसने भी देखा वो उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गया। फिल्म में 'मुन्नी' का किरदार हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था। बीते 8 वर्षों में हर्षाली काफी बदल चुकी हैं। लेकिन उनके अंदर आए ये परिवर्तन अच्छे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी फोटोज-वीडियोज के महद्यम से तहलका मचाती रहती हैं। 

वही अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने झुमका गिरा पर डांस करती नजर आई। बॉलीवुड सॉन्ग पर उन्होंने इतनी खूबसूरती और अदा के साथ डांस किया कि प्रशंसक उन पर दिल हार बैठे। लहंगा और चोली में भाईजान की 'मुन्नी' का लुक भी बहुत जबरदस्त का रहा। देसी अंदाज में वो झुमका गिरा गाने पर डांस करके छा गईं। 

वही वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- ये पक्का हीरोइन बनेगी। दूसरे ने लिखा- मुन्नी आज भी बेहद क्यूट है। वही कई सारे प्रशंसक हार्ट और फायर इमोजी बनाकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। बात यदि वर्कफ्रंट की करें, तो हर्षाली 'बजरंगी भाईजान' के बाद किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। प्रशंसकों को उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है।

OMG 2 के बाद अब कोई भी एक्टर नहीं बन पाएगा 'भगवान'! जानिए क्यों?

मौत के साथ नितिन देसाई ने अंतिम संस्कार भी किया था प्लान, वीडियो देख चौंके लोग

रिलीज हुआ OMG 2 का दमदार ट्रेलर, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -