मुनव्वर फारुकी ने रचाई दूसरी शादी, हिना खान हुई शामिल!
मुनव्वर फारुकी ने रचाई दूसरी शादी, हिना खान हुई शामिल!
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर दावा है मुनव्वर की दुल्हन का नाम Mehzabeen coatwala है। वो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। ना ही मुनव्वर की ओर से कोई बयान सामने आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा गरम है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर अपनी शादी की छुपाकर रखना चाहते हैं। इसलिए उनकी शादी की कोई फोटो नहीं मिलेगी। शादी में बस करीबी लोग सम्मिलित हुए थे। स्टार कॉमेडियन की शादी की खबर सुन प्रशंसक शॉक्ड हैं। क्योंकि 24 मई को वो हॉस्पिटल में एडमिट थे। दोस्त ने उनके बीमार होने की जानकारी दी थी।अब यूं अचानक से गॉसिप गलियारों से मुनव्वर फारुकी की सीक्रेट वेडिंग की न्यूज आना, प्रशंसकों को हैरान कर रहा है। उम्मीद है सच जल्द सामने आए। अटकलें हैं हिना ने मुनव्वर की शादी अटेंड की है। अभिनेत्री ने 17 घंटे पहले 'मेरे यार की शादी है' गाने के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में हिना सजी धजी नजर आई। मुनव्वर की निजी जिंदगी हमेशा से ख़बरों में रही है। उनकी पहली शादी 2017 में हुई थी। 

2020 में दोनों अलग हो गए थे। उनका एक बेटा है। बेटा 5 वर्ष का है, वो मुनव्वर के साथ ही रहता है। मुनव्वर अपने बेटे से बेशुमार प्यार करते हैं। उनकी एक्स वाइफ ने दूसरी शादी कर ली है। बिग बॉस 17 में मुनव्वर की लव लाइफ का मजाक बना था। एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने शो में आकर उनकी पोल खोली थी। आरोप लगाया था मुनव्वर ने उन्हें चीट किया। डबल डेटिंग की। मुनव्वर कभी अभिनेत्री एवं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नाजिला सिताशी संग रिलेशनशिप में थे। मगर दोनों अब अलग हो चुके हैं। मुनव्वर का नाम अंजलि अरोड़ा से भी जोड़ा गया था। बिग बॉस 17 में उनकी मनारा चोपड़ा संग नजदीकियां भी ख़बरों में रहीं।

मशहूर एक्ट्रेस की टूटी दूसरी शादी, 6 महीने बाद ही रंगे हाथ पकड़ा गया पति

गोला का हुआ मुंडन, देखकर रो पड़ी भारती सिंह

शहनाज गिल को डेट कर रहा है ये स्टार, खुद किया ये खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -