26/11 के शहीदों को नमन: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा मुंबई आतंकी हमला
26/11 के शहीदों को नमन: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा मुंबई आतंकी हमला
Share:

मुंबई: आज वह दिन है जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ था और कई लोगों की जान चली गई थी। आज मुंबई हमले की 13वीं बरसी है। आज ही के दिन समुद्री रास्ते से घुसे 10 आतंकवादियों ने मुंबई में अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। उस समय आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल आदि प्रमुख जगहों पर भी हमला किया था। करीब 3 दिन चले एनकाउंटर के बाद 29 नवंबर की सुबह सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था, जिसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी दी गई थी।

अब आज इस आतंकी हमले को याद कर कुछ लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं तो कुछ लोग शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस लिस्ट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने tweet कर लिखा है- 'मुंबई पर 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर हम उन मासूमों की जान को याद करते हैं, जिन्हें हमने खो दिया। उन हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को मेरी श्रद्धांजलि। हमारे सुरक्षा बलों ने 26/11 के हमलों के दौरान अनुकरणीय साहस का परिचय दिया। मैं उनकी बहादुरी और बलिदान को सलाम करता हूं।' वहीं दूसरी तरफ इस समय सोशल मीडिया पर #MumbaiTerrorAttack ट्रेंड में चल रहा है।

यहाँ मुंबई हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। भाजपा ने अपने twitter पेज पर लिखा- 'चला गया, लेकिन भूला नहीं(Gone, but not forgotten!), 26/11 में अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीदों को नमन और मासूमों की जान को नमन!' वहीं एक यूजर ने लिखा है- 'उन सभी खूबसूरत आत्माओं को याद करते हुए, जिन्होंने मुंबई शहर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। राष्ट्र हमारे वीरों को हाथ जोड़कर सलाम करता है।' इसी के साथ एक यूजर ने लिखा है- '13 साल पहले आज ही के दिन #MumbaiAttacks: शहीदों और पीड़ितों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।'

वहीं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने लिखा है- 'जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर हमले में शहीद हुए सभी जांबाज़ सुरक्षाकर्मियों व मारे गए नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।' इस तरह कई नेताओं और आम लोगों ने आज के दिन ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

'मुल्ला का इस्लाम', 26/11 हमले के बाद बोले थे सलमान-शाहरुख़

26/11 मुंबई हमलों के वक़्त कहाँ थे राहुल गांधी ?

26/11 मुंबई अटैक की वो 5 बेहतरीन फिल्में, जिन्हें देखकर काँप उठेगी आपकी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -