26/11 मुंबई अटैक की वो 5 बेहतरीन फिल्में, जिन्हें देखकर काँप उठेगी आपकी रूह

आज से 13 वर्ष पूर्व देश ने खौफ का वो मंजर देखा था, जो शायद भारत के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला। पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को खून से नहला दिया था, हमेशा चकाचौंध में रहने वाली मायानगरी, इस दिन सिसक रही थी। पाकिस्तान स्थित और समर्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मायानगरी में घुस आए थे और 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना को आज भी जब देश याद करता है तो सबकी रूह कांप जाती है। इस हमले के पश्चात् बॉलीवुड की कई फिल्में बनी, जिन्होंने इस काले दिन को फिल्मों के जरिए दिखाया। 26/11 हमले की बरसी पर जानिए बॉलीवुड कि उन फिल्मों के बारे में जिसने मुंबई में हुए हादसे के दर्द को बंया किया।

द अटैक ऑफ 26/11:-
मुंबई हमले पर आधारित इस मूवी में नाना पाटेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर की भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म में बड़ी ही गहराई के साथ मुंबई हमले में 10 आतंकी तथा अजमल कसाब का कहानी को दिखाया गया था। मूवी में कसाब से पूछताछ तथा हमले की पूरी कहानी को बेहतरीन तरह से सिनेमा के पर्दे पर दिखाया गया।

होटल मुंबई:- 
26 नवंबर को हुए हमले में ताज होटल दहशतगर्दो का मुख्य निशाना था। जिस समय ये हमला हुआ विदेशी टूरिस्ट भी यहां ठहरे हुए थे। फिल्म 'होटल मुंबई' उसी ताज होटल के हमले पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि होटल स्टाफ कैसे व्यक्तियों की जान बचाता है तथा हमले के चलते होटल में क्या क्या होता है।

ताज महल:-
मुंबई हमले पर बनी ज्यादातर फिल्म पुलिस, सुरक्षा बल या होटल कर्मचारी पर आधारित है। मगर इस मूवी में 18 वर्ष की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो हमले के चलते होटल के कमरे में अकेली होती है।

फैंटम:-
इस मूवी में सैफ अली खान एवं कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं। मूवी में मुंबई में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की कहानी को दिखाया गया है। यह मूवी मुंबई हमले पर लिखी पुस्तक 'मुंबई एवेंजर्स' पर आधारित है।

वन लेस गॉड:-
26/11 पर बनी ज्यादातर मूवीज में पुलिस और स्थानीय लोगों की कहानी को दिखाया गया है। मगर 'वन लेस गॉड' थोड़ी हटकर फिल्म है। इस मूवी की कहानी उन विदेशी पर्यटकों पर आधारित है, जो दहशतगर्दो का निशाना बने। फिल्म में पर्यटकों उनके बचने की कहानी को बताया गया है। फिल्म में सुखराज दीपक, जोसेफ माल्हर, मिहिका राव तथा कबीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

तलाक की खबरों पर प्रियंका-निक ने लगाया विराम

सोशल मीडिया पर छाई AR रहमान की बेटी, आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

OMG! बिना शादी के माँ बनने वाली है स्वरा भास्कर

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -