मुंबई में छाया कोरोना का कहर, ठाणे में लगा लॉकडाउन
मुंबई में छाया कोरोना का कहर, ठाणे में लगा लॉकडाउन
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। यहां पर एक्टिव केसों की संख्या में 89 फीसदी की बढ़त हो गई है। यही वजह है कि अब मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में सख्ती बढ़ गई है। यहाँ दिन पर दिन बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच अब एक बार फिर से लॉकडाउन लगने के आसार नजर आ रहे है। जी दरअसल मुंबई के ठाणे में कोरोना को काबू करने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन लगा डाला है। जी दरअसल ठाणे के 11 हॉटस्पॉट है और इन सभी जगह पर लॉकडाउन लागू कर दिया है। 11 हॉटस्पॉट में लॉकडाउन - एक वेबसाइट के अनुसार ठाणे शहर के 11 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च के बीच लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

इसी के साथ ठाणे नगर आयुक्त विपिन शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 'पिछले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया।' इस जारी किये गए आदेश में यह तक कहा गया है, 'लॉकडाउन ठीक वैसे ही रहेगा, जैसे पहले लागू था। आप सभी को हम यह भी बता दें कि ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,845 हो चुकी है। इस बारे में अधिकारी ने बताया कि, 'संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,302 हो गयी है।' इसी के साथ उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2:34 प्रतिशत है।

आपको हम यह भी बता दें कि मुंबई में बीते महीने की तुलना में एक्टिव केसों की संख्या में लगभग 89% की बढ़त देखने को मिली है। वही अंधेरी (पश्चिम), चेंबूर, गोवंडी सहित आठ सिविक वार्ड में सबसे अधिक कोरोना केस पाए गए हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि मुंबई में 7 मार्च को कोरोना के 1360 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 1020 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके पहले, 6 मार्च को मुंबई के एक्टिव मामलों की संख्या 10,398 हो गई, जो फरवरी के पहले सप्ताह में केवल 5,500 थी। अब मुंबई में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,34,583 हो गए।

कोलकाता: इमारत की 13वीं मंजिल में आग लगने से 9 लोगों की हुई मौत

आज है एकादशी तिथि, यहाँ जानिए पंचांग

विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले संसद का बजट सत्र हो सकता है समाप्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -