मुंबई के अस्पताल की लापरवाही, चूहों ने कुतर दी ICU में भर्ती मरीज की आँख
मुंबई के अस्पताल की लापरवाही, चूहों ने कुतर दी ICU में भर्ती मरीज की आँख
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंका देने वाले मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के राजावाड़ी अस्पताल के ICU में एडमिट नागेश यलप्पा की आँख बीती मंगलवार को चूहों ने कुतर दी। यह अस्पताल शिवसेना के कब्जे वाली बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि मरीज की हालत खराब है। उन्होंने घटना की तफ्तीश के आदेश दिए हैं। दरअसल, मरीज को साँस लेने में समस्या हो रही थी। उसे बुखार और किडनी में दर्द की तकलीफ के बाद रविवार (20 जून 2021) को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

इस घटना से मरीज की आँख को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल की सुपरिंटेंडेंट डॉ. विद्या ठाकुर का कहना है कि मरीज की आँख की रोशनी सही सलामत है। वहीं, पेशेंट की बहन यशोदा यल्लापा ने आँख को हुए नुकसान की तस्वीरें दिखाई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यल्लापा ने कहा कि, “इस अस्पताल का मालिकाना हक BMC के पास है। मंगलवार को मैंने उनकी आँख पर एक पट्टी देखी और नीचे खून देखा। हम जैसे आम लोग और कहाँ जा सकते हैं? नर्सों ने बताया था कि केवल दो लोग ड्यूटी पर हैं और ICU के लिए यह तादाद काफी कम है। घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे बाहर निकालने का प्रयास किया।”

बता दें कि, यह पहली दफा नहीं है जब मुंबई के किसी अस्पताल में इस प्रकार की घटना हुई है। इससे पहले 2017 में कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में भी चूहों ने दो मरीजों को कुतर डाला था। अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने इसकी दुर्दशा की कहानी बयाँ करते हुए कहा कि, “यह अस्पताल काफी समय प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। अस्पताल अधीक्षक बीते पाँच वर्षों से रेनोवेशन के लिए राशि की माँग कर रहे हैं। पूर्व सांसद गुरुदास कामत ने अपने फंड से 2006 में अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल सर्विस विंग का निर्माण करवाया था। राजावाड़ी के पूर्वी उपनगरों के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक होने के बाद भी BMC इसके लिए धन की मंजूरी नहीं दे रही है।”

पेट्रोल-डीजल की कीमतें सुनकर चमक जाएगी आंखे, जानिए आज क्या हुआ बदलाव?

देश को कोरोना की तीसरी लहर से वैक्सीन बचाएगी, न की राजनीति - आप MLA आतिशी

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मृत मादक पदार्थ तस्कर को मारी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -