ढाई महीने से लापता था 10 माह का मासूम, मुंबई पुलिस ने खोज निकाला
ढाई महीने से लापता था 10 माह का मासूम, मुंबई पुलिस ने खोज निकाला
Share:

ठाणे: आर्थिक राजधानी मुंबई में 29 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपह्रत हुए एक मासूम को नासिक से सकुशल छुड़ा लिया गया है। पुलिस कमिश्नर (अपराध), ठाणे दीपक देवराज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यहां मुंब्रा शहर में एक बच्चे के अगवा होने के मामले की जांच कर रही ठाणे पुलिस को सीएसएमटी घटना के बारे में अहम् जानकारी मिली जिसके बाद बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया  गया।

उन्होंने कहा कि 10 महीने के बच्चे सलमान का तीन फरवरी को मुंब्रा से अपहरण कर लिया गया था और ठाणे पुलिस की टीमें इस मामले की जांच में लगी हुई थी तथा इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थीं। देवराज ने यहां प्रेस वालों को बताया है कि, 'हमें मुंब्रा और सीएसएमटी अपहरण मामलों के बीच कुछ समानता मिली और हमने सुराग पर कार्य करने आरंभ कर दिया। मुंब्रा मामले में हमारी नज़र बुर्का पहने हुई एक संदिग्ध महिला पर थी।' 

उन्होंने बताया है कि ठाणे पुलिस की टीम रविवार को नासिक के पंचवटी क्षेत्र में पहुंची और सीएसएमटी से अगवा हुए शिशु को 35 वर्षीय नीलम संजय बोरा नाम की महिला के पास से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा है कि, 'बोरा को हिरसत में ले लिया गया है और बच्चे को छुड़ा लिया गया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी से पूछ ताछ की जा रही है।

खबरें और भी:-

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय बाजारों में भी बढ़े कच्चे तेल के दाम

इस कारण शादी सीजन में बनी रहेगी सोने की मांग में तेजी

डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -