मुंबई में शिवसेना नेता को गोली मारी
मुंबई में शिवसेना नेता को गोली मारी
Share:

मुंबई : मुंबई में शिवसेना के स्थानीय नेता पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है. इस हमले में शिवसेना नेता गोली लगने से घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मुंबई से सटे काशीमीरा इलाके में 2 अज्ञात बाइक सवार शिवसेना के उप विभाग प्रमुख अनिल चव्हाण को गोली मारकर फरार हो गए, जब यह हादसा हुआ तब वे अपने घर जा रहे थे.

हमले में गंभीर रूप से घायल अनिल चव्हाण को मुंबई के KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने 3 राउंड फायर किए थे जिसमे से एक गोली अनिल चव्हाण के सर में लगी है.

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है और छानबीन में लग गई है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -