IPL-9 : मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धोनी के 'सुपरजाइंट्स' का महा मुकाबला
IPL-9 : मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धोनी के 'सुपरजाइंट्स' का महा मुकाबला
Share:

आईपीएल-9 का ओपनिंग मैच पिछले साल की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स और टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही पुणे सुपरजाइंट्स के बीच होगा. मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं. राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कमान वर्ल्ड के बेस्ट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के पास है.

मुंबई इंडियन्स धोनी की कप्तानी से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ है इसलिए मुंबई इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. वही दूसरी तरफ धोनी अपनी कप्तानी के बल पर इस लीग में अभी तक असफल रही पुणे टीम को सफल बनाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाएंगे. लिहाजा यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. गत चैंपियन मुंबई मे लगभग वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने उसे पिछले सत्र में खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. टीम ने न्यूजीलैंड के टिम साउदी और इंग्लैंड के जोस बटलर को अपने साथ जोड़ टीम को और मजबूत कर लिया है.

उनके पास लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड जैसे तूफानी बल्लेबाज और रोहित शर्मा जैसा शानदार कप्तान है. वहीं, पुणे पर धौनी के अलावा अजिंक्य रहाणे, आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ, रविचन्द्रन अश्विन और इंग्लैंड के केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ी हैं. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्थानीय समय के मुताबिक रात 8 बजे खेला जायेगा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -