मुंबई विमान हादसे की जहांच में जुटी AAIB , पायलट की हुई मौत
मुंबई विमान हादसे की जहांच में जुटी AAIB , पायलट की हुई मौत
Share:

मुंबई। मुंबई के  गोरेगांव की आरेय काॅलोनी में हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में हेलिकाॅप्टर का पायलट मारा गया जबकि इसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। दरअसल इस हेलिकाॅप्टर में पायलट, टेक्निकल पर्सन और दंपति सफर कर रहे थे। उक्त दंपति जुहू से गोरेगांव की ओर जा रहे थे। इस मामले में अधिकारी ने कहा कि हेलिकाॅप्टर दुर्घटना  की जांच उड्डयन  विनियामक द्वारा की जा रही है। डीजीसीए ने दुर्घटना को लेकर डाटा कलेक्ट करना प्रारंभ कर दिया है।

दूसरी ओर जो लोग विमान में सवार थे उनकी पहचान रीतेश मोदी, वृंदा मोदी, संजीव शंकर के तौर पर की गई है। हालांकि इस दुर्घटना में संजीव शंकर झुलस गया है और उन्हें हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया है। दूसरी ओर मृत पायलट का नाम प्रफुल्ल मिश्रा बताया जा रहा है। दुर्घटना को लेकर एक किसान ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह सुबह के समय अपने खेत में काम कर रहा था।

इस दौरान उसने एक हेलिकाॅप्टर को उड़ते देखा था। कुछ ही देर बाद वह खेत में मकान के निकट दुर्घटना का शिकार हो गया। इतना ही नहीं दो यात्री हेलिकाॅप्टर से बाहर लटके दिखाई दे रहे थे। इन लोगों का शरीर बेल्ट से बंधा नज़र आ रहा था। तो दूसरी ओर महिला की सीट से आग निकलती दिखाई दी। ऐसे में किसान ने महिला को विमान से खींचने का प्रयास किया लेकिन जब उसने आग निकलते देखी तो फिर उसने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया।

यात्री हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

दुर्घटना हो गई कम जब संभाला न्यूड लड़कियों ने ट्रैफिक

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -