गौ रक्षा के क्षेत्र में आजम खान ने दिया बड़ा योगदान
गौ रक्षा के क्षेत्र में आजम खान ने दिया बड़ा योगदान
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि गौ रक्षा में आजम खान का बड़ा योगदान है। सपा प्रमुख और सांसद मुलायम सिंह ने कहा कि वे बचपन में गाय चराने जाया करते थे। उन्होंने गायें पाली हैं। सैफई में तो अभी भी 16 गाय हैं। गाय का दूध सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसे पीकर वे पहलवान बने हैं। सभी को गाय पालना चाहिए। दरअसल वे गोपाष्टमी के अवसर पर उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गौ रक्षा के मसले पर आजम को सम्मानित भी किया गया था। 

कानपुर रोड़ स्थित कान्हावन में उन्होंने उपस्थितों से कहा कि पूरे देश में घमासान होने और आजम खान का बचाव करते हुए सांसद मुलायम सिंह ने यह भी कहा कि आजम खान ऐसे नेता हैं, जिन्होंने सबसे पहले गौ हत्या पर सवाल किए। गौ हत्या और गौवध के विरोध में आजम खान ने बेहतर कार्य किया।

उन्होंने गायों की घटती संख्या पर चिंता जताई और कहा कि वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सचेत करेंगे। उन्होंने गौसंवर्धन पर कार्य करने की अपील भी की। कैबिनेट मंत्री आजम खान इस समारोह में नहीं पहुंचे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आजम ने सबसे पहले गौ हत्या का विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में गायें कट रही हैं यह एक चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि फ्रांस और पुर्तगाल जेसे देश गाय पाल रहे हैं हालात ये हैं कि उनका गोबर और मूत्र दोनों ही बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। दरअसल दीपावली के आठ दिन बाद गोपाष्टमी पर गायों का पूजन किया जाता है। इसी अवसर पर मुलायम यहां पहुंचे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -