अस्पताल में भर्ती हुए मुलायम सिंह यादव, हुआ ये हाल
अस्पताल में भर्ती हुए मुलायम सिंह यादव, हुआ ये हाल
Share:

लखनऊ: रविवार को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के ICU में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव को फिलहाल मेदांता अस्पताल के ICU-5 में शिफ्ट कराया गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। बीते बहुत वक़्त से मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब है।

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त होने के बाद अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में एडमिट हैं। उन्हें रूम से ICU में शिफ्ट किया गया है। कुछ वक़्त पहले भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन के चलते उन्हें गुरुग्राम को मेदातां में एडमिट किया गया था। 

हालांकि मुलायम सिंह यादव को कई बार गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा चुका है। मुलायम का उपचार मेदांता में ही चलता है, जिसके कारण उनका रुटीन चेकअप भी यहीं होता है। जुलाई 2021 में भी उन्हें बेचैनी और घबराहट महसूस के पश्चात् हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके हैं। बीते वर्ष दिसंबर में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के पश्चात् मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 3-4 हजार शिवसैनिकों ने छोड़ा ठाकरे गुट

अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश, खादी विक्रय केंद्र का किया उद्घाटन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया चुनाव लड़ने का ये कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -