अलग हुए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय! एक्टर की इस तस्वीर को देख बोले लोग

अलग हुए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय! एक्टर की इस तस्वीर को देख बोले लोग
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन एवं ऐश्वर्या रॉय इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं मगर सोशल मीडिया पर उनके बारे में एक खबर ने सनसनी मचा दी। बीते कुछ वक़्त से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में अनबन को लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं। तत्पश्चात, वो कभी ना कभी साथ नजर आए तथा ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया। इस बार अभिषेक की एक तस्वीर वायरल हो गई जिसमें कुछ लोगों ने उनके हाथों में अंगूठी नहीं देखी तो इसे उनके तलाक की खबरों से जोड़ने लगे।  

रेडिट पर एक शख्स ने अभिषेक की हाल की तस्वीर साझा की जिसमें वह स्टेज पर बैठे हैं तथा माइक हाथ में लेकर बोल रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'अभिषेक हाल ही में नजर आए। उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है जिसे वह अब तक हमेशा पहनते रहे हैं।' एक अन्य फोटो तब की है जब वह 'सैम बहादुर' के प्रमोशन में पहुंचे थे। इवेंट में उनके भतीजे अगस्त्य नंदा भी थे तथा दोनों ने साथ में पोज दिया। इस तस्वीर में भी अभिषेक की अंगूठी नहीं नजर आई। सोशल मीडिया पर जल्द ही यह चर्चा का विषय बन गया। एक शख्स ने लिखा, 'कोई आइडिया नहीं है यह सच है कि नहीं लेकिन मुझे लगता है बच्चन खानदान में यह असंभव है। इसकी उम्मीद नहीं है।' वही एक अन्य शख्स ने कहा, 'शायद वो इसे लोगों की नजरों से दूर रखें और कैमरे के सामने एक बड़ा खुशहाल परिवार होने का दिखावा करें। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किया है। 

Abhishek isn't wearing his wedding ring anymore in his recent appearances, up until now he has always worn it.
byu/vinnyy19 inBollyBlindsNGossip

बता दे कि अभिषेक ने 1 नवंबर को ऐश्वर्या के 50वें जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे।' आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। लोगों ने इस पोस्ट को देखकर उनके अलग होने के अनुमान लगाने लगे। लोगों का कहना था उनका पोस्ट बहुत फीका था तथा दिल से लिखा नहीं था। वही 1 नवंबर 2023 को ऐश्वर्या ने अपना जन्मदिन मां और बेटी के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। जन्मदिन पर ना तो अभिषेक और ना ही बच्चन परिवार से कोई नजर आया। अब इसके बाद यूजर्स को और अवसर मिल गया। 

रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के इस एक्टर संग काम करना चाहते हैं 'एनिमल' के डायरेक्टर, खुद बताई वजह

'एनिमल' की सफलता देख भावुक हुए बॉबी देओल, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

2 दिन में 100 करोड़ पार पहुंची 'एनिमल' की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -