Video: इंग्लैंड में महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी और ऋषभ पंत संग किया एन्जॉय
Video: इंग्लैंड में महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी और ऋषभ पंत संग किया एन्जॉय
Share:

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए हैं। जी हाँ और इस बर्थडे का जश्न भी इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज में ही मनाया गया। आप सभी को बता दें कि धोनी ने मंद मुस्कान के साथ चमकीले अंदाज में केक काटा और अब उस दौरान के फोटोज सामने आये हैं। जी दरअसल, धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी और अब दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। इसी के चलते यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचा, केवल यहीं नहीं बल्कि दोनों ने मैरिज एनिवर्सरी भी मनाई और अब धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

इसी के साथ आपको बता दें कि धोनी के इस बर्थडे के जश्न का वीडियो और फोटोज खुद साक्षी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जो जबरदस्त है। इसी के साथ आप देख सकते हैं इस फोटो में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। जी दरअसल पंत इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है। ऐसे में अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। आप देख सकते हैं साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धोनी चमकीली जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। जी हाँ और हर तरफ लाइटिंग दिख रही है। वहीं इसमें धोनी के लिए शानदार केक तैयार रखा दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि इसमें धोनी पहले मोमबत्ती बुझाते हैं और उसके बाद दोनों हाथों से चाकू पकड़कर केक काटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक भी बज रहा है। आप सभी को बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और धोनी ने टीम इंडिया के लिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। हालांकि माही अब भी IPL में खेल रहे हैं। वो अभी चेन्नई टीम के कप्तान भी हैं। इसी के साथ धोनी ने आखिरी मैच आईपीएल में ही इसी सीजन में खेला था और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में धोनी ने 26 रन बनाए थे। यह मैच उनकी टीम हार गई थी।

इस रेस्टोरेंट में सस्ता खाना माँगा तो नहीं चलाने को मिलेगा AC

शादी के बंधन में बंधा समलैंगिक जोड़ा, हल्दी से लेकर मेहँदी सेरेमनी तक की तस्वीरें वायरल

दूध और शहद से नहाता है 1 साल का बच्चा, पहनता है सोने-हीरे के गहने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -