धोनी ने एक और रिकॉर्ड बनाकर की इस दिग्गज की बराबरी
धोनी ने एक और रिकॉर्ड बनाकर की इस दिग्गज की बराबरी
Share:

नेपियर : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वन-डे खेलकर एक खास उपलब्धि अपने खाते में जोड़ ली है। वह टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा वन-डे खेलने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 334 वन-डे खेले। उन्होंने इसी के साथ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

न्यूजीलैंड पर मिली शानदार जीत के बाद भी कप्तान कोहली को नजर आई टीम की एक कमजोरी

ऐसे रिकॉर्ड तक पहुंचेंगे धोनी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वन-डे में उतरते ही अजहरूद्दीन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। फिर वह टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा वन-डे खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। वही आपको जानकारी के लिए बता दें धोनी ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 334 वन-डे खेले।

इंडोनेशिया मास्टर्स : फाइनल में पहुंची साइना, अब मारिन से होगा मुकाबला

भारत के कई बल्लेबाज शामिल 

जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा वन-डे मैच खेलने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 463 वन-डे खेले हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ काबिज हैं। द्रविड़ ने 340 वन-डे खेले हैं। वैसे, धोनी के पास विश्व कप तक द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी सुनहरा मौका होगा। द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए धोनी को महज 6 वन-डे की दरकार है।

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन बनाई बढ़त

ऑकलैंड : भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 325 रन का विशाल लक्ष्य

इमाम के शतक के बावजूद पाकिस्तान को इस वजह से करना पड़ा हार का सामना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -