धोनी की जीत पर रोती बच्ची को मिला खूबसूरत गिफ्ट
धोनी की जीत पर रोती बच्ची को मिला खूबसूरत गिफ्ट
Share:

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने दम पर आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस समय सभी के जुबान पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने ऐसा कारनामा किया कि वह लोगों के दिलों में एक बार फिर से छा गए। इस समय वह सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। हर तरफ उन्ही के चर्चे हो रहे हैं। आप जानते ही होंगे धोनी ने इस मैच में जैसे ही विनिंग चौका लगाकर मैच फिनिश किया, वैसे ही फैंस के होश उड़ गए और कई फैंस इमोशनल हो गए। इसी लिस्ट में शामिल रहीं दुबई के स्टेडियम में मौजूद एक छोटी बच्ची जो अपनी मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी।

इस बच्ची का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब मिली खबर के अनुसार इस बच्ची को महेंद्र सिंह धोनी ने गिफ्ट भी दिया है। जी दरअसल मैच के दौरान यह बच्ची पूरे जोश के साथ CSK का सपोर्ट करती दिखी। वहीं जब CSK टीम मुश्किल में फंसी थी, तो इस बच्ची के चेहरे पर टेंशन नजर आई लेकिन जैसे ही धोनी ने चौका मारकर टीम को जीताया, वैसे ही यह बच्ची रोने लगी। हालाँकि मैच के बाद धोनी ने इस बच्ची को एक खास गिफ्ट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जी दरअसल धोनी ने मैच बॉल पर अपना सिग्नेचर कर बच्ची को गिफ्ट दिया। इस समय धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 6 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और एक छक्का और 3 चौके लगाए। जी दरअसल मैच मुश्किल हालात में था और 5 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे। ऐसे में एक पल के लिए लगा कि 40 साल के धोनी इस मैच को फिनिश नहीं कर पाएंगे, लेकिन धोनी ने अपना रूतबा दिखाते हुए लगातार 3 चौके लगाए और जीत पा ली।

IPL 2021: नौवीं बार फाइनल में पहुंची CSK, रोते फैंस तो भावुक दिखीं साक्षी

IPL 2021: CSK और PBKS में भिड़ंत आज, क्या प्लेऑफ की दौड़ में रह पाएगी पंजाब

IPL 2021: चोटिल होने के कारण निराश हुए सैम करेन, CSK को लेकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -