खुशखबरी: प्रेग्नेंट हैं साक्षी, अगले साल पापा बनेंगे MS धोनी!
खुशखबरी: प्रेग्नेंट हैं साक्षी, अगले साल पापा बनेंगे MS धोनी!
Share:

चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते शुक्रवार को आईपीएल 2021 (IPL 2021) के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को करारी मात दी और जीत अपने नाम कर ली। टीम ने चौथी बार यह खिताब जीता है। आप सभी जानते ही होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम ने साल 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था और अब साल 2021 में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की है। अब इन सभी के बीच धोनी के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आई है।

जी दरअसल माही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं! इस समय यह खबर आग की तरह फ़ैल रही है और यह कहा जा रहा है कि धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सामने आने वाली खबरों की मानें तो धोनी के सीएसके टीम साथी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। उन्होंने ही कहा है कि साक्षी चार माह की प्रेग्नेंट हैं। हालाँकि अब तक इस बारे में साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। आप सभी को बता दें कि साक्षी ने साल 2015 में बेटी जीवा को जन्म दिया था। उस समय धोनी ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई कर रहे थे।

इसी के चलते वह जीवा के जन्म के बावजूद भी देश नहीं लौटे थे और करीब-करीब तीन महीने बाद उन्होंने बेटी की शक्ल देखी थी। जीवा के बारे में बात करें तो वह अक्सर ही अपने पापा को चीयर करने स्टेडियम में नजर आती हैं। बीते शुक्रवार को भी फाइनल मैच के दौरान जीवा साक्षी के साथ सीएसके को चीयर करने पहुंची थी। वहीं मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में साक्षी और जीवा जीत के बाद ग्राउंड पर धोनी गले लगाते हुए दिखाई दीं। इसी वीडियो के बाद से साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्ख़ियों में हैं।

IPL 2021 AWARDS: जानिए किसे मिला कौन सा खिताब और किसने जीती कितनी राशि

IPL 2021: जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दिया ऐसा बयान कि मची सनसनी

IPL 2021: CSK के जीतते ही ट्विटर पर लगी मीम्स की झड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -