ग्राम संसद में शामिल हुए संभागायुक्त श्री ओझा
ग्राम संसद में शामिल हुए संभागायुक्त श्री ओझा
Share:

उज्जैन | ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अन्तर्गत उज्जैन संभाग के आगर जिले के ग्राम शिवगढ़ में आयोजित ग्राम संसद उज्जैन संभागायुक्त श्री एम.बी.ओझा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। ग्राम संसद में कलेक्टर श्री डी.व्ही.सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री राजेश शुक्ल,एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके, माफी अधिकारी श्री तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, उप संचालक उद्यानिकी श्री रमेशचन्द्र पिपल्दे, उप संचालक कृषि श्री आर.पी.कनेरिया, उप संचालक पशुपालन श्री कोसरवाल, खाद्य आपूर्ति अधिकारी,, सहायक संचालक सहकारिता सुश्री रावत, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी व बड़ी  संख्या में  ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम संसद को सम्बोधित करते हुए संभागायुक्त श्री ओझा ने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान शासन का महत्वाकांक्षी अभियान हैं। शासन लोकहित में जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक कार्य कर रहा है। शासन द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिये योजना संचालित की जा रही है। योजनाओं की जानकारी अभाव में हितग्राही योजना के लाभ नहीं ले पाते है। इसलिये शासन के विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लें।

उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खाद के निर्माण की विधि की जानकारी लेकर रासायनिक खाद का प्रयोग कम करना चाहिए। बच्चों को शिक्षित करें। महिलाएं स्वास्थ्य शिविरों में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर शासन की योजनाओं का लाभ ले। ग्राम संसदों में प्राप्त आवेदनों का समाधानकारी निराकरण किया जाएगा। अपात्र व्यक्तियों की पहचान कराने में मदद करें ताकि पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके। संभागायुक्त श्री ओझा ने छात्राओं से विद्यालय एवं छात्रावास की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

खेल विधेयक मानसून सत्र में होगा संसद में पेश : खेल मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -