MP के इन जिलों में तेजी से गिरा पारा, जानिए अपने शहर का हाल
MP के इन जिलों में तेजी से गिरा पारा, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. राज्य के कई जिलों में तेजी से पारा लुढ़क गया है. बुधवार को 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. सर्द हवाओं के चलते राज्य में और अधिक ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है. राज्य में खरगोन और मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. 

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. वहीं पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. राज्य में खरगोन तथा मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार से राजधानी भोपाल में 2.2 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, अभी 3-4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि 16 नवंबर के पश्चात् तेज ठंड का दौर आरम्भ हो जाएगा. इसके अतिरिक्त कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर भी जारी है. 

राज्य के 32 जिलों में रिकॉर्ड तापमान के मुताबिक, 18 जिलों का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया. वहीं अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है. बुधवार को 14 जिलों का अधिकतम तापमान गिरकर भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया. राज्य में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा. जहां 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजगढ़ सबसे ठंडा जिला बना. ग्वालियर में 12.6, उज्जैन में 13.8, इंदौर में 17.4, जबलपुर में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. वहीं अधिकतम तापमान की बात की करें तो मंडला में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. 

चुनावी राज्य राजस्थान में भाजपा को झटका, वरिष्ठ नेता अमीन पठान ने थामा कांग्रेस का दामन

इटावा में दूसरी ट्रेन में लगी आग, हुआ ये हाल

Newsclick को चीनी फंडिंग, भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फ़ैलाने का आरोप, अमेरिकी अरबपति 'सिंघम' को ED का समन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -