48 घंटे बाद MP में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, IMD ने दिया ये अपडेट
48 घंटे बाद MP में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, IMD ने दिया ये अपडेट
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होते ही मौसम साफ एवं शुष्क हो गया है। मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वही अन्य जिलों में तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिला। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में एक्टिव हो सकता है, जिसके असर से राज्य के मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है, तापमान में हल्की बढोतरी हो सकती है। वही 13 अक्टूबर को एक्टिव होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। उत्तरी भारत में होने वाले मौसम के परिवर्तन की वजह से कुछ नमी प्रदेश में आएगी, जिससे बादल छा सकते है। इस के चलते राज्य की न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट भी आ सकती है। वही 14 अक्टूबर से राज्य में गुलाबी ठंड की दस्तक होने का अनुमान है, इस के चलते 14 अक्टूबर से मौसम बदलने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के तौर पर बना हुआ है। वही 13 अक्टूबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने का अनुमान है। उसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। 15 अक्टूबर के पश्चात् पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव सहित कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबलपुर एवं ग्वालियर सहित कई संभागों में 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसे ही शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के पश्चात् हवा का रुख उत्तरी या उत्तर-पश्चिमी होगा एवं न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। 15 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में ठंड का प्रभाव देखने को मिलेगा।

'“लास्ट” समय में “फास्ट” होने के चक्कर में “कास्ट” का गेम खेल रही है', नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज

'AAP को कुचलने में लगे है PM मोदी', अमानतुल्लाह के घर रेड पर बोले केजरीवाल

अमरावती रिंग रोड मामले में एन. चंद्रबाबू नायडू को मिली राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -