अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में कभी वर्षा तो कभी धूप हो रही है। वहीं, कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी भी निरंतर बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई है। वहीं कुछ अन्य शहरों में मौसम शुष्क बना रहा। इसके चलते राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। राज्य के राजगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

वहीं, आज शाम से एक बार फिर राज्य के मौसम में परिवर्तन होने हैं। यहां तेज हवा चलने के साथ आंधी और गरज चमक का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल छाए रहने की आशंका है। जबकि कुछ शहरों में बारिश की भी चेतावनी जारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से इसका असर मध्यप्रदेश पर पड़ेगा। इसके चलते मौसम में परिवर्तन संभव है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोप एक्टिव हो रहा है। इसके चलते वर्षा होने की आशंका है। इससे सामान्य वर्षा के आंकड़े में मामूली वृद्धि हो सकती है। 30 मार्च से राज्य में मौसम फिर बदलेगा। इससे पहले दिन में गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। कुछ शहरों में पारे में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। तत्पश्चात, फिर से गिरावट होगी। इसके अतिरिक्त मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अप्रैल के पश्चात् एक बार फिर से लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा। गर्मी बढ़ने के चलते तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। राज्य के कुछ भाग में हीटवेव का प्रभाव भी देखा जा सकता है। साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया है।

लाड़ली बहना योजना में 4 दिनों में हुए 11 लाख पंजीयन

'फिर जीतकर नहीं आओगे..', बार-बार समझने पर भी हंगामा करते रहे विपक्षी सांसद, भड़कीं पीठासीन रमा देवी

भयंकर हादसे का शिकार हुई बारातियों से भरी बस, दर्जनों हुए लहूलुहान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -