MP में अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार, IMD ने दिया ये अपडेट
MP में अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार, IMD ने दिया ये अपडेट
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड के लिए अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करना पड़ेगी। मौसम विभाग ने राज्य में 3 दिन बारिश की संभावना जताई है। तत्पश्चात, मौसम में परिवर्तन होगा तथा ठंड दस्तक देगी। आज राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़ में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवार्ता हो रहा है। राज्य के उत्तर और मध्य भाग में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग, सागर एवं रीवा संभाग के जिले में वर्षा होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। मौसम का मिजाज बदलने से ठंडक आएगी। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। भोपाल में पारा 36.7 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान दमोह जिले में 37.8 डिग्री सेल्सियस, गुना में तापमान 37.2 तथा खजुराहो में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  मध्य प्रदेश में जल्द ही ठंड की एंट्री होगी। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं होने की वजह से गर्मी हो रही है। बारिश होने के पश्चात् शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में ठंड दस्तक देगी। 

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में उमस और गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। छत्तीसगढ़ में जल्द ही ठंड दस्तक देनी वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में  रात और सुबह-सुबह हल्की ठंड लगना आरम्भ हो गई है। कुछ ही दिनों में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होने लगेगी, जिससे लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास होगा।

कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर! मार्कशीट लेने पहुंचे छात्र की शिक्षक ने की पिटाई, बचाने पहुंची मां की खोली साड़ी और फिर...

छिंदवाड़ा के मनिहारी बाजार में लगी भयंकर आग, जलकर ख़ाक हुई 16 दुकानें

पंजाब से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, कश्मीर से आए थे आतंक फैलाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -