अद्भुत और अनूठी है भारत की लोक परंपराएं
अद्भुत और अनूठी है भारत की लोक परंपराएं
Share:

भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की लोक परम्पराओं को अद्भुत और अनूठी बताया है। उन्होंने कहा है कि हमारी परंपरा न केवल विविधता में एकता लिये हुये है वहीं इसकी जीवंतता आज भी है। इसकी समृद्धि के लिये हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले लोक मंथन कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी शुभारंभ अवसर पर कही। लोक मंथन कार्यक्रम का आयोजन 12 नवंबर से शुरू होगा। गौरतलब है कि यह तीन दिनी कार्यक्रम प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग कर रहा है और इसमें प्रज्ञा प्रवाह तथा भारत भवन भी सहयोगी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमे अपनी भारतीय संस्कृति और लोक जीवन से भावनात्मक लगाव है, लेकिन आज जिस तरह से पश्चिमीकरण की तरफ युवाओं का आकर्षण है उससे निश्चित ही हमारी प्राचीन संस्कृति प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ने भारत को महान एवं प्राचीन देश भी बताया।

जाने भारत के कुछ रोचक तथ्य !!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -