'जय श्री महाकाल' के साथ शुरू हुआ MP का बजट सत्र, टैक्स को लेकर हुआ ये ऐलान
'जय श्री महाकाल' के साथ शुरू हुआ MP का बजट सत्र, टैक्स को लेकर हुआ ये ऐलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पेश बजट 2023 में आम जनता पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कोई अन्य भार नहीं डाला है। शिवराज सरकार के इस चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट में कोई नया टेक्स नहीं लगाया गया है। बजट में प्रत्येक वर्ग के लिए कुछ न कुछ मिला है। प्रत्येक वर्ग के साथ नौकरी पेशा व्यक्तियों को ध्यान रखते हुए कोई भी नया टेक्स नहीं जोड़ा गया है।

बजट पेश करने से पहले ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बात की तरफ इशारा कर दिया था। उन्होंने कहा कि बजट में किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं है। जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। सदन पहुंचने के पश्चात् वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण पढ़ना आरम्भ किया। उन्होंने सबसे पहले महाकाल का आह्वान किया। भाषण का आरम्भ 'भारत मध्ये स्वयंभू ज्योतिर्लिंग यजामहे, हे पारब्रह्म शिव शंभू दयामहे..., जय श्री महाकाल, जय-जय श्री महाकाल' के साथ किया गया। उन्होंने चाणक्य के सूत्र भी पढ़े। इस के चलते विपक्ष हंगामा करने लगा। सदन में जय श्री राम और जय महाकाल के नारे लगाए गए। इस बीच सीएम ने कहा कि बजट पूरा राज्य सुनना चाहता है।

बता दें बीते 23 वर्षों में मध्य प्रदेश का बजट 20 गुना तक बढ़ गया है। वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश सरकार ने 16 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। 2022 में ये बजट 2.79 लाख करोड़ रुपए का हो गया। इस बार भी शिवराज सरकार राज्य के लोगों पर कोई आर्थिक बोझ नहीं डाला है। इस वर्ष ये बजट और बढ़ गया है। इस बार का बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ का है। जिसे विभाग वार और योजनाओं के लिए भिन्न-भिन्न आवंटित किया गया है।

3 बच्चों की मां ने करवाई अपने ही पति की हत्या, चौंकाने वाली है वजह

विधानसभा के बाहर आपस में भिड़े BJP विधायक और फिर जो हुआ...

'गुरमीत राम रहीम हार्ड कोर क्रिमिनल नहीं है', HC में हरियाणा सरकार की दलील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -