MP बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, जानिए कब होंगी परीक्षाएं?
MP बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, जानिए कब होंगी परीक्षाएं?
Share:

मध्य प्रदेश बोर्ड ने वर्ष 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की दिनांकों का टाइम टेबल जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से आरम्भ होंगी. मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में इस बार एक महीने पहले हो जाएंगी. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया गया है. इसके अनुसार, इस बार परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित होंगी. मध्य प्रदेश बोर्ड ने इसके पीछे का कारण विधानसभा चुनाव एवं फिर लोकसभा चुनाव बताया है. दरअसल चुनाव के चलते अध्यापकों की ड्यूटी रहती हैं एवं विद्यालयों को भी चुनाव में पोलिंग बूथ बनाया जाता है.  

10वीं बोर्ड का टाइम टेबिल:- 
- सोमवार- 5 फरवरी 2024 - हिंदी
- बुधवार- 7 फरवरी 2024 - उर्दू
- शुक्रवार - 9 फरवरी 2024 - संस्कृत
- मंगलवार - 13 फरवरी 2024 - गणित
- गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
- सोमवार - 19 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
- गुरुवार - 22 फरवरी 2024 - विज्ञान
- सोमवार - 26 फरवरी 2024 - सामाजिक विज्ञान
- बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) 
- मंगलवार- 6 फरवरी 2024 - हिंदी
- गुरुवार- 08 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
- शनिवार - 10 फरवरी 2024 - ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
- सोमवार - 12 फरवरी 2024 - फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंव फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
- मंगलवार - 13 फरवरी 2024 - मनोविज्ञान
- गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
- शुक्रवार - 16 फरवरी 2024 - बायलॉजी
- शनिवार - 17 फरवरी 2024 - इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
- मंगलवार - 20 फरवरी 2024 - संस्कृत
- बुधवार - 21 फरवरी 2024 - केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्यन, एलीआफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग पेटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान।
- शुक्रवार - 23 फरवरी 2024 - समाज शास्त्र
- मंगलवार - 27 फरवरी 2024 - मेथमेटिक्स
- बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSFQ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
- गुरुवार - 29 फरवरी 2024 - राजनीति शास्त्र
- शनिवार - 02 मार्च 2024 - भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
- सोमवार - 04 मार्च 2024 - कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
- मंगलवार - 05 मार्च 2024 - उर्दू, मराठी 

नूह हिंसा: दंगाइयों ने महिला जज को भी नहीं छोड़ा, 3 वर्षीय बेटी के साथ भागकर न्यायमूर्ति ने बचाई जान

मिथ्या और स्मारक: चंपानेर-पावागढ़ की मनमोहक सुंदरता

नूंह हिंसा पर बोले CM खट्टर- 'हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती पुलिस'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -