विदेश यात्राओं में जाते थे मौनी बाबा, जाकर लौट आया करते थे
विदेश यात्राओं में जाते थे मौनी बाबा, जाकर लौट आया करते थे
Share:

पणजी : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस का विरोध किया है। दरअसल वे आज गोवा पहुंचे। यहां वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विदेश यात्राओं में सही तरह से बोला नहीं करते थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा भी कहा। उनका कहना था कि पीएम मोदी के अधीन भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवपूर्ण स्थान हासिल हुआ है।

अमित शाह ने गोवा भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमल नाथ ने बयान दिया था कि मोदी अधिकांश अवसर पर विदेश की यात्राऐं करते हैं मगर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को सच्चाई का पता ही नहीं है। यदि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ढाई वर्षों के शासन को देख लिया जाए तो सिंह मोदी की तुलना में कई बार विदेश गए थे।

कमलनाथ को इस बात की जानकारी नहीं है उनका कहना है कि आखिर उनकी गलती नहीं है। पहले प्रधानमंत्री के पद पर मौनी बाबा ही बैठे थे। प्रधानमंत्री विदेश जाते तो किसी को जानकारी नहीं होती थी। वे लिखे हुए पन्ने पढ़ा करते थे और फिर भारत लौट आते थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -