राजौरी व नौशेरा में पाकिस्तान ने मोर्टार के गोले दागे
राजौरी व नौशेरा में पाकिस्तान ने मोर्टार के गोले दागे
Share:

राजौरी : पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी व नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। इस तरह से पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सीज़फायर का उल्लंघन होने के ही साथ पाकिस्तान ने क्षेत्र में मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान के ये गोले रिहायशी क्षेत्र में गिरे हैं।

हालांकि हमले में किसी के मारे जाने की जानकारी नहीं है लेकिन यहां पर पाकिस्तान की ओर से हैवी फायर किए गए थे। पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली फायरिंग से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है हालांकि ग्रामीणों ने अपने आप को संभाल लिया है। ग्रामीणों ने अपने हाथ में हथियारों से छूटे गोलों के अवशेष लेकर दिखाए।

भारत ने पाकिस्तान की इस फायरिंग का जवाब दिया है। भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा के पास सर्जिकल स्ट्राईक की गई थी जिसके बाद से ही पाकिस्तान भारत के सीमा क्षेत्रों में बौखलाहट भरे हमले कर रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -