राजस्थान में हैवानियत, 9 दिन तक लड़की का सामूहिक बलात्कार करते रहे 18 से ज्यादा दरिंदे
राजस्थान में हैवानियत, 9 दिन तक लड़की का सामूहिक बलात्कार करते रहे 18 से ज्यादा दरिंदे
Share:

जयपुर: राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। कोटा की एक नाबालिग लड़की को झालावाड़ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 18 से भी अधिक दरिंदों ने 9 से भी ज्यादा दिनों तक उसके शरीर को जानवरों की तरह नोचा। जब वो दर्द से कराहती थी, तो उसे जबरदस्ती नशा दे दिया जाता था। नशा लेने से मना करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा जाता था। चाकू दिखा कर धमकाया जाता था। इस हैवानियत की शुरुआत फरवरी 25, 2021 को हुई।

उस दिन पीड़िता की एक सहेली और उसका साथी उसे लेकर कोटा के सुकेत से झालावाड़ गए। वहां, उसे बैग दिलवाने के बहाने ले जाया गया था। वहाँ उसे उन 18 दरिंदों के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने उसका  घर, होटल, निर्माणाधीन मकान और खेत में कई बार रेप किया। उसे मार्च 5, 2021 को वापस घर छोड़ दिया गया। पीड़िता की विधवा माँ ने अगले ही दिन थाने में जाकर इस मामले की शिकायत दी। भाई का आरोप है कि परिजन गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज कराने कई बार पुलिस स्टेशन गए थे, किन्तु पुलिस ने उन्हें भगा दिया। माँ ने अपराधियों को फाँसी देने की माँग की है। इस केस में 4 नाबालिग सहित 20 आरोपितों को पकड़ा जा चुका है।

रामगंजमंडी के DSP मंजीत सिंह ने इसे घिनौना कृत्य बताते हुए कहा कि बाकी आरोपितों को भी जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। पीड़िता को झालावाड़ लेकर जाने वालों के नाम बुलबुल और चौथमल हैं।

 फिल्म देखकर 15 साल के लड़के ने की 10 साल के लड़के की हत्या, वजह उड़ा देगी होश

प्रेमी और प्रेमिका ने पहले किया कमरा बुक, और फिर कर लिया ये काम

पति के सामने ही 4 लोगों ने किया महिला का सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार
 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -