13 करोड़ भारतीय करते है फेसबुक का प्रयोग
13 करोड़ भारतीय करते है फेसबुक का प्रयोग
Share:

नईदिल्ली : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने आज आईआईटी दिल्ली के विद्यार्थियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के रोचक सवालों के जवाब भी दिए। जुकरबर्ग ने कहा कि वे भारत आकर खुश और उत्साहित हुए। भारत, पाकितान और अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंप को लेकर उन्होंने अपनी संवदेनाऐं भी जारी की। जुकरबर्ग ने कहा कि भारत में करीब 13 करोड़ से भी अधिक लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं।

जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वे उन तक पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आना सदैव से ही बहुत बेहतरीन रहा। देश में ऐसे कई लोग हैं जो इंटरनेट का उपयोग नहीं करते। मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों ने सबसे अहम सवाल जुकरबर्ग से यह किया कि भारत में आपकी इतनी रूचि क्यों है। इस सवाल के जवाब में जुकरबर्ग द्वारा उत्तर दिया और कहा गया कि फेसबुक से दुनिया को जोड़ने की उनकी योजना है। आखिर फेसबुक दुनिया को जोड़ता है।

भारत बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है। उन्होंने कहा कि 24 देशों के 5 करोड़ लोग अलग - अलग तरह के प्रयासों से जुड़े हैं। यह एक अहम मसला है। 5 करोड़ लोगों को इंटरनेट डाॅट ओआरजी से परिचित करवाया गया है। केंडीक्रश को लेकर भी उनसे सवाल किया गया।

जिस पर उन्होंने कहा कि वे यह जानते हैं कि यह एक बड़ी पेचिदगी है। जिसे हल किए जाने का कार्य जारी है। उनका कहना था कि अब लोग फेसबुक पर भी थ्रीडी रियलिटी का आॅप्शन चाहते हैं। उनका कहना था कि वे आने वाले समय में ह्युमन सेंस वाले कंप्युटर्स लाने वाले हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -