सूरज से भी 1 करोड़ 20 लाख गुना बड़ा है यह अंतरिक्ष का ब्लैक होल
सूरज से भी 1 करोड़ 20 लाख गुना बड़ा है यह अंतरिक्ष का ब्लैक होल
Share:

एक साइंटिस्ट्स टीम को ब्रह्माण्ड में सूरज से 1 करोड़ 20 लाख गुना बड़े ब्लैक होल की जानकारी मिली है। यह अद्भुत ऑब्जेक्ट क्वासर के सेंटर में है, जो सूर्य की ऊर्जा के मुकाबले कई अरब ज्यादा रेडिएशन पैदा करता है। बिग बैंग के 90 करोड़ साल बाद यह ब्लैक होल बना है। साइंटिस्ट ने इसे यूनिवर्स का सबसे ज्यादा चमकने वाला ऑब्जेक्ट कहा है। हालांकि यह कैसे बना, इसके बारे में साइंटिस्ट अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक इस खोज में शामिल एक साइंटिस्ट ने बताया है कि अब तक साइंस की जितनी भी थ्योरीज हैं, उससे इसे नहीं समझा जा सकता। कुआसर को साइंटिस्ट ने 1963 में ढूंढ लिया था, लेकिन इसके बारे में अब तक रहस्य बना हुआ था। जानकारी अनुसार ऑब्जेक्ट का नाम रखा जाना बाकि है  

समझ पाना हो रहा मुश्किल

बताया जाता है की बिंग बैंग के 90 करोड़ साल बाद इसका जन्म हुआ और यह पृथ्वी से 12.8 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। खोज में शामिल वैज्ञानिक कि माने तो इतने कम समय में इतना बड़ा ब्लैक होल कैसे बना, इसे मौजूदा थ्योरीज से समझ पाना मुश्किल है। इससे पहले साइंटिस्ट को क्वासर के बारे में तब पता चला था, जब वे अधिक दूरी पर स्थित चमकीले पदार्थों का सर्वे कर रहे थे। हालांकि, अब तक साइंटिस्ट कुल मिलाकर करीब 2 लाख क्वासर की खोज कर चुके हैं, लेकिन कोई भी इतना बड़ा नहीं था।

MBA-MCA पास लोग करना चाहते हैं झाड़ू-पोंछा, वजह हैरान कर देगी

दुर्लभ है काला सेब, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

अब ये रोबोट लड़ेंगे आपका केस, नहीं लेनी होगी इंसानी मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -