केरल पहुंचा मानसून, अगले साल से 400 करोड़ का सुपर कंप्यूटर देगा सटीक जानकारी
केरल पहुंचा मानसून, अगले साल से 400 करोड़ का सुपर कंप्यूटर देगा सटीक जानकारी
Share:

तिरुवनंतपुरम​ : झुलसाती गर्मी से राहत देने के लिए केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार की सुबह साउथ-वेस्ट मानसून केरल के तट पर पहुंचा है। केरल में अच्छी बारिश हो रही है। इससे पहले मौसम विभाग ने अपने अमुमान में कहा था कि केरल में मानसून 9 जून तक पहुंचेगा।

भारत में मौसम की सटीक जानकारी पाने के लिए अमेरिका से 400 करोड़ मूल्य का सुपर कंप्यूटर खरीदा गया है। जिससे अगले साल से मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही बारिश के अनुमान की एक्युरेसी भी बढ़ेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर अनुमान से फसल उत्पादन में मदद मिल सकती है।

एक अनुमान के मुताबिक फसलों के प्रोडक्शन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के वैज्ञानिक एम राजीवन ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2017 तक यह डायनामिकल मॉडल स्टेटिस्टिकल मॉडल को रिप्लेस कर देगा। राजीवन ने सुपरकम्प्यूटर खरीदने वाली कंपनियों के नाम बताने से इंकार कर दिया।

लेकिन उनका दावा है कि नया सिस्टम मौजूदा सिस्टम से 10 गुना तेज होगा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 29 राज्यों में मौसम की भविष्यवाणी एक साथ की जाती है, क्यों कि ऐसा कोई सिस्टम नहीं है, जो अलग-अलग राज्यों की भविष्यवाणी अलग-अलग कर सके। इसकी मदद से यह संभव हगो सकेगा। अलग-अलग क्लाइमेट जोन के लिए अनुमान लगाना आसान होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -