'अडानी के हाथ में मोदी का रिमोट, मप्र को चलाते हैं अफसर, हम जातिगत जनगणना कराएंगे..', चुनावी रैली में क्या-क्या बोले राहुल गांधी ?

'अडानी के हाथ में मोदी का रिमोट, मप्र को चलाते हैं अफसर, हम जातिगत जनगणना कराएंगे..', चुनावी रैली में क्या-क्या बोले राहुल गांधी ?
Share:

सतना: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। यहाँ दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अडानी जैसे बड़े बड़े उद्योगपति को पैसा देती है। अडानी उस पैसे को कहा खर्च करता है, क्या आपके घर, प्रदेश में खर्च करता है ? नहीं। लेकिन उस पैसे से अडानी अमेरिका,जापान दुबई में घर खरीदता है। दिल्ली के रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाता है। राहुल गांधी ने दावा किया कि, मोदी का रिमोट अडानी के हाथों में है। 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, कांग्रेस किसान और छोटे कारोबारियों को पैसे देते है। वो पैसा आपके क्षेत्र में ख़र्च होगा, पिछले चुनाव में हमने कर्ज माफी की बात कही थी, हमने वो पूरा करके दिखाया था। उद्योगपतियों ने भाजपा और पीएम मोदी के साथ मिलकर आपकी सरकार को चोरी किया, क्योंकि कांग्रेस सरकार उद्योगपतियों की नहीं सुनने वाली थी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, हम अगले 5 साल गैस सिलेंडर 500 रुपए में देगें। भाजपा सरकार जितना पैसा अडानी-अंबानी को देती है, उतना पैसा कांग्रेस सरकार बनने के बाद लोगों को देगी। छत्तीसगढ़ से 10 गुना अधिक किसानों ने मध्य प्रदेश में आत्महत्या की है। क्योंकि, मध्य प्रदेश की सरकार उद्योगपतियों की सरकार है।

राहुल गांधी ने आगे दावा करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश और दिल्ली की सरकार को सरकारी अफसर चलाते है, IAS चलाते है। मप्र को 53 सेक्रेटरी चलाते है, यही बजट बांटते है, मध्य प्रदेश में न तो OBC की सरकार है और न ही ओबीसी के अफसर है। मध्य प्रदेश में 53 में से केवल 1 OBC अफसर है। OBC अफसर 100 रुपए में 33 पैसे का निर्णय लेता है। OBC की आबादी 50 फीसदी,और बजट में मात्र 33 पैसे की हिस्सेदारी। उन्होंने वादा किया कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पहला कदम होगा जाति जनगणना करना केंद्र में सरकार बनने पर राष्ट्रीय जाति जनगणना होगी। जाति जनगणना देश का एक्सरे है, इससे प्रत्येक वर्ग को पता चल जाएगा कि किसकी कितनी हिस्सेदारी होगी। यह एक क्रांतिकारी कदम होगा, इससे देश और प्रदेश पूरी तरह बदल जाएगा।

'पीएम मोदी लाखों के सूट पहनते हैं, मैं केवल एक सफ़ेद शर्ट पहनता हूँ..', सतना से राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, जाति का मुद्दा भी उठाया

'संविधान हराम है, काफिरों को मारो, शरिया लागू होगा..', इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट में NIA के हैरतअंगेज़ खुलासे

MP में 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -