अमेरिका ने माना सोशल मीडिया पर PM मोदी की मौजूदगी अभूतपूर्व
अमेरिका ने माना सोशल मीडिया पर PM मोदी की मौजूदगी अभूतपूर्व
Share:

वाशिंगटन : अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर जाने वाले है, उससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता को देखकर अमेरिका भी हतप्रभ है। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस पर एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले में मोदी दुनिया के अग्रणी राजनीतिज्ञों में से एक है।

बता दें कि मोदी के ट्विटर पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर है, तो वहीं फेसबुक पर उनके 3.4 करोड़ लोग पसंद करते है। समाचार पत्र के ऑनलाइन संस्करण में समीक्षक कोरिन्ने अबराम्स ने लिखा है, सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अभूतपूर्व है। मोदी की सोशल मीडिया पर सफलता का अंदाजा उनके कुछ ट्वीटस ही बता देते है।

उनका अब तक का सर्वाधिक लोकप्रिय ट्वीट है, इंडिया हैज वॉन (भारत की विजय)। अच्छे दिन आने वाले हैं। यह ट्वीट उन्होंने 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद किया था। इस ट्वीट को 84 हजार बार रीट्वीट किया गया जबकि इसे 54 हजार लोगों ने पसंद किया।

ट्विटर पर मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दूसरे नंबर पर है। मॉडल केंडल जेन्नर के 1.74 करोड़, सचिन तेंदुलकर के 1.09 करोड़, दलाई लामा के 1.28 करोड़ औऱ पोप फ्रांसिस के अंग्रेजी और स्पेनिश दोनों पेजों को मिलाकर 2.116 करोड़ फॉलोअर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -