अमेरिका से लौटते ही चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे मोदी
अमेरिका से लौटते ही चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे मोदी
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपना चुनाव अभियान तेज़ कर दिया गया। इस दौरान एनडीए और जनता परिवार महागठबंधन मुख्य रूप से एक दूसरे के आमने सामने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश से लौटते ही चुनाव प्रचार अभियान में लग जाऐंगे। तो दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 3 अक्टूबर से चुनाव की कमान संभालेंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार 26 सितंबर से अपने चुनाव अभियान की कैंपेनिंग करने उतरेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा बिहार में रैली करने की तैयारियां की जा रही हैं। मामले में पार्टी अंदरखाने में चर्चा कर रही है। फिलहाल यह तय नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे। तो दूसरी ओर भाजपा भी स्टार प्रचारकों को मैदान मे उतारेगी। इन सभी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश का उद्बोधन काफी प्रमुख माना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को बांका से चुनावी अभियान का प्रारंभ करेंगे। वे समस्तीपुर, बेगूसराय, नवादा, मुंगेर, लखीसराय आदि क्षेत्रों में भी जनसभाऐं करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -