मोदी सरकार ने भारत को पहुँचाया टॉप पर, 21 टॉप देशों में सबसे आगे
मोदी सरकार ने भारत को पहुँचाया टॉप पर, 21 टॉप देशों में सबसे आगे
Share:

नई दिल्ली: भारत के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर विश्वास है। मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस ग्लोबल ट्रस्ट मॉनिटर द्वारा दुनिया के 21 टॉप 21 देशों में कराए गए सर्वे से यह बात सामने निकलकर आई है। सर्वे का मकसद यह जानना था कि इन 21 देशों के लोगों को अपनी सरकार पर कितना विश्वास है। इसमें भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा अपनी सरकार पर विश्वास व्यक्त किया है। यूं कहें तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दुनिया की सबसे भरोसमंद सरकार बनकर उभरी है।

फर्म ने कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की एवं संयुक्त राज्य अमेरिका समेत 21 देशों में लोगों से चर्चा की। ज्यादातर देशों में 16-74 वर्ष के बीच के लोगों से उनकी सरकार को लेकर राय मांगी गई। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में 18-74 वर्ष के व्यक्तियों से बात की गई। यह सर्वे पिछले वर्ष अगस्त एवं सीतंबर महीने में संपन्न हुआ। 

वही इस सर्वे में सबसे ज्यादा शहरी लोग सम्मिलित हुए। भारत सरकार पर 52 प्रतिशत व्यक्तियों ने विश्वास व्यक्त किया है। वहीं, यहां की आईटी कंपनियां (57 प्रतिशत), ऊर्जा (57 प्रतिशत), एवं बैंकिंग सर्विस (57 प्रतिशत) के साथ सबसे भरोसेमंद सेक्टर बनकर उभरे हैं। हालांकि, सर्वे में लोगों ने सोशल मीडिया कंपनियों, तेल एवं गैस कंपनियों पर भरोसे की कमी को भी उजागर किया है। इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा, "इंटरनेट पर उपस्थित लोग आईटी कंपनियों पर सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। तत्पश्चात, ऊर्जा, बैंकिंग, खुदरा, फाइनेंस सेक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, पैकेज्ड सामान, तेल एवं गैस कंपनियां आती हैं।''

पंत के दिलोदिमाग में है दिल्ली कैपिटल्स! चिन्नास्वामी पहुंचकर टीम को दिया सरप्राइज

MP सरकार की बड़ी तैयारी, इन नियमों में होगा संशोधन

देश में कोरोना से फिर महा हाहाकार नए केस 10 हज़ार के पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -