महाराष्ट्र में जल्द बनेगी मॉडर्न जेल, गृहमंत्री अनिल देशमुख ने की कैदियों से मुलाक़ात
महाराष्ट्र में जल्द बनेगी मॉडर्न जेल, गृहमंत्री अनिल देशमुख ने की कैदियों से मुलाक़ात
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने नए साल के पहले दिन ही पुणे की यरवडा जेल में जाकर कैदियों से मुलाकात की। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने उन सभी से बातचीत भी की। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने सभी की परेशानियों को भी सुना और उन्हें हल करने का भरोसा भी दिया। जी दरअसल बीते कल अनिल देशमुख ने पूरी जेल का दौरा किया और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, 'जेल के हालात काफी अच्छे हैं। इनमें और जहां कहीं सुधार की गुंजाइश होगी। उसे भी पूरा किया जाएगा।'

इसी के साथ अनिल देशमुख ने यह भी बताया कि, 'महाराष्ट्र की सभी जेलों समेत यरवडा की जेल में भी कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में काफी अच्छा काम किया गया। हालांकि शुरुआत के दिनों में कोरोना के कुछ मामले राज्य की जेलों में सामने जरूर आए थे लेकिन उसके बाद जिस तरह से इसे कंट्रोल में किया गया वह काबिले तारीफ है। जेल अधिकारियों और डॉक्टरों की मदद से इस महामारी को जेल में फैलने से रोक लिया गया। इसके लिए मैं सभी जेलकर्मियों और डॉक्टरों का दिल से अभिवादन करता हूँ।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'राज्य में जितनी भी जेलें हैं उनमें कैदियों की संख्या काफी ज्यादा है। कई जेलों में यह संख्या 3 गुना से भी अधिक है। ऐसे में कैदियों को अच्छा वातावरण कैसे दिया जाए। इस विषय पर भी विचार किया जाएगा।' वैसे आप सभी को पता ही होगा कि नई जेल बनाने के प्रस्ताव पर भी कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से अनिल देशमुख की चर्चा हुई थी। अब बीते कल उन्होंने कहा है, 'राज्य में मॉडर्न जेल को बनाने के प्रस्ताव पर भी सरकार गंभीरता से विचार करेगी।'

कोरोना मुक्त हुए उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली AIIMS से हुए डिस्चार्ज

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के टूटे सारे रिकॉर्ड, अब तक सामने आए इतने केस

लेटलतीफी से विवादों में घिरीं इमरती देवी, सस्पेंड अधिकारी बहाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -