क्रिकेटर के इग्नोर करने से तनाव में चली गई थी मॉडल तान्या, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा
क्रिकेटर के इग्नोर करने से तनाव में चली गई थी मॉडल तान्या, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा
Share:

सूरत: गुजरात के सूरत की रहने वाली उभरती मॉडल तान्या सिंह के आत्महत्या मामले को पूरे 6 दिन गुजर चुके हैं। इस मामले में तब से लेकर अभी तक कई बातें पुलिस को पता चली हैं। मगर अब इस मामले में एक बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया, आत्महत्या वाले दिन तान्या की हैदराबाद सनराइजर्स के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से कोई बात नहीं हुई थी। दोनों के बीच बीते 1 वर्ष से फोन पर बात नहीं हो रही थी। जबकि, बीते 6 महीनों से अभिषेक ने तान्या को व्हाट्सएप पर भी जवाब देना बंद कर दिया था।

28 वर्षीय तान्या इसी कारण तनाव में थी। उसने इस बात का जिक्र अपने एक दोस्त से भी किया था। उसे बताया था कि अभिषेक उससे बात नहीं करता है इसलिए वो परेशान रहती है। आत्महत्या वाले दिन तान्या ने अपने भाई को फेस टाइम (वीडियो) पर कॉल किया था। जबकि, आत्महत्या से एक दिन पहले तान्या ने फेस टाइम पर कनाडा में अपनी एक महिला मित्र को वीडियो कॉल किया था। उसे कहा था कि अभिषेक से उसकी बात नहीं हो पा रही है। वो उसके मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दे रहा। इस कारण वो तनाव में है।

वही इस मामले की जांच टीम से जुड़े एक पुलिस अफसर ने कहा कि कॉल डिटेल से पता चला है कि अभिषेक तान्या से बात नहीं करता था। न ही तान्या को उसने बीते 6 महीनों में मैजेस का कोई रिप्लाई किया है तथा न ही अभिषेक की ओर से कोई कॉल आई है। तान्या ने हालांकि, अभिषेक से ये रिक्वेस्ट की थी कि ‘प्लीज मुझे व्हाट्सएप पर ब्लॉक मत करना’। इसलिए अभिषेक ने उसे वहां पर ब्लॉक नहीं किया था। अब पुलिस के सामने कुछ सवाल हैं जिनकी तहकीकात की जा रही है। जैसे, अभिषेक ने तान्या से बात करना क्यों छोड़ा? तान्या ने उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक न करने की रिक्वेस्ट क्यों की?

पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि तान्या का अभिषेक के प्रति लगाव एक तरफा नजर आया। दोनों में पहले बहुत नजदीकी और दोस्ती अवश्य थी। मगर एक वर्ष पहले फिर ऐसा क्या हुआ की दोनों के बीच इतनी दूरी बढ़ गई एवं अभिषेक ने तान्या का कॉल तक उठाना बंद कर दिया। यहां तक कि मैसेज का भी जवाब देना छोड़ दिया। इस बात की पुलिस तहकीकात कर रही है। वहीं, तान्या के परिवार वालों की मानें तो तान्या तनाव में नहीं थी।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, रद्द की UP पुलिस भर्ती की परीक्षा

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -