सहकारी संस्था में मिली गड़बड़ी, दर्ज हुई FIR
सहकारी संस्था में मिली गड़बड़ी, दर्ज हुई FIR
Share:

भीकनगांव/ आत्माराम पटेल की रिपोर्ट:- उर्वरक निरीक्षक व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा बमनाला की आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन और स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया गया। 

स्टॉक के भौतिक सत्यापन में यूरिया के 38 बैग में अंतर पाया गया। पीओएस मशीन में यूरिया के 321 बैग और स्टॉक रजिस्टर में 191 यूरिया बैग जबकि स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 153 बैग पाये गए। 

शुक्रवार को भीकनगांव थाने में उर्वरक निरीक्षक श्री एसएल अटोदे द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 35, 35 (1) (अ), 35 (2) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 में अपराध पंजीबद्ध कराया गया। एफआईआर संस्था प्रबंधक अनुराग राजेश सोहनी और सहायक विक्रेता परमेन्द्र सिंह बाबू सिंह पर करवाई गई है।

हिमाचल: मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ रहे कांग्रेस नेता, क्या प्रियंका निकाल पाएंगी कोई रास्ता ?

'लम्बे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए तैयार रहना होगा..', एयरफोर्स चीफ का इशारा किस तरफ ?

ईसाईयों के तलाक पर केरल हाई कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, ख़त्म हुआ ये नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -