गुटखा वाले के यहां लूट करने घुसे बदमाश, विरोध करने पर गोलियों से भून दिया
गुटखा वाले के यहां लूट करने घुसे बदमाश, विरोध करने पर गोलियों से भून दिया
Share:

मेरठ। मेरठ के एक कारोबारी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। यह गुटखे का थोक व्यापारी था। गुरूवार की बीती रात ब्रह्मपुरी में कुछ लोग इस व्यापारी के घर में दाखिल हुए और उन्होंने घर में घूसकर लूट का प्रयास किया। इस दौरान ब्रह्मपुरी निवासी व्यापारी सुशील वर्मा उर्फ शीलू रात्रि लगभग 8 बजे अपने घर पहुंचे। आरोपी सुशील वर्मा के घर में दाखिल हुए और उसके घर में मौजूद नकदी व गोल्ड को लूटने लगे। जब परिजन ने विरोध किया तो उन्होंने अंधाधुंध गोलियां दाग दीं।

ऐसे में सुशील घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। उनके पुत्र अभिषेक, उमेश, अखिले आदि को भी गोलियां लगी हैं।

गोली चलने की आवाज सुनकर कुछ लोग घर से बाहर निकले और बदमाश को घेरने की कोशिश की। मगर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस को जानकारी दी गई वे घायलों को चिकित्सालय ले गए। चिकित्सालय में अभिषेक ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि हत्या का प्रारंभिक कारण लूट माना जा रहा है लेकिन पुलिस विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।

एक्सीडेंट के बाद सड़क पर छटपटाता रहा युवक, और लोगो ने बनाई विडियो

गिरी इमारत के मलबे से निकाली 3 साल की जीवित बच्ची

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए करता था लूटपाट

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -