कार से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे बदमाश
कार से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे बदमाश
Share:

ग्वालियर। आज, बुधवार की सुबह तकरीबन 3 से 4 बजे के बीच बदमाशों ने मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में 2 एटीएम मशीने काट दी। शहर में 2 अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया गया है। 

शहर में मुरार के एमएच चौराहा और बहोड़ापुर के आश्रम शब्द प्रताप के एटीएम मशीनों को अपना निशाना बनाया है। सुबह जब लोगो ने मशीनों को टुटा-फूटा देखा तब पुलिस को खबर दी गई। दोनों मशीनों में लगभग 50 लाख रूपए से अधिक रकम होने का अनुमान है। ऐसा माना जा रहा है कि, इन वारदातो  को अंजाम देने में हरियाणा की मेवाती गैंग का हाथ है। क्योंकि इससे पहले भी इस तरह की वारदाते शहर और शहर के आस पास के इलाको में यह गैंग कर चुकी है।मुरैना के जीवाजीगंज के एटीएम को भी इस गैंग ने निशाना बनाया था और लाखो की रकम लूट ली थी। 

इस वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर, मामले की जाँच शुरू कर दी है। लेकिन सम्बंधित बैंको ने इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं की है। 

 

मध्यप्रदेश में कोहरे के कारण 1400 रिज़र्व टिकट कैंसल

प्रवासी सम्मलेन के लिए लगाई गई लाइट ले उड़े चोर

पूर्व IAS अफसर ने बनाई अपनी पार्टी, बोले- 'अब समय बदलाव का है...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -