लोग देख रहे थे तमाशा, नाबालिग करते रहे लड़कियो के साथ छेड़छाड़ ओर मारपीट
लोग देख रहे थे तमाशा, नाबालिग करते रहे लड़कियो के साथ छेड़छाड़ ओर मारपीट
Share:

पानीपत/यमुनानगर : आए दिन लड़कियो के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है लेकिन फिर भी आरोपियों के होंसले बुलंद है। अब एक ओर मामला यमुनानगर के महमदपुर गांव के बस अड्डे का प्रकाश मे आया है जिसमे पाँच लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई की घटना हुई है। छेड़छाड़ करने वालों मे तीन नाबालिग शामिल थे, जिनमें से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक अभी भी फरार है। लड़कियों ने आरोप लगाया की जब उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो एक लड़का जूता उतारकर उन्हें मारने लगा। इनमें से एक लड़की ने समझदारी से काम लेते हुए महिला हैल्पलाइन पर फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ा।

पुलिस ने बताया की 3 बहने गांव के बस अड्डे पर बस का इंतजार मे खड़ी थी। तीनों में से एक यमुनानगर कॉलेज में पढ़ती है तो 2 स्कूल में जाती हैं। इनके साथ 2 चाचा की लड़कियां भी मोजूद थी। वही गांव के अन्य लोग भी बस का इंतजार कर रहे थे। लड़कों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी।लड़कियों ने इसका विरोध किया तो वे हाथापाई पर उतारू हो गए। इन सब के बीच पास खड़े लोग मुक दर्शक बने यह सब देख रहे थे लेकिन किसी ने इसका विरोध नही किया इस कारण लड़के लड़कियों पर हावी हो गए। एक लड़के ने जूता निकाल लिया और मारने लगा, जब वाहा मौजूद किसी ने साथ नही दिया तो लड़कियो ने साहस दिखाते हुए उनका सामना किया और महिला हैल्पलाइन पर फोन कर दिया।

पुलिस के डर से तीनों लड़के मौके से फरार हो गए। पुलिस पहुंची तो लड़कियों की शिनाख्त पर लड़कों को हिरासत में लिया गया। 2 पकड़े गए, जबकि 1 अभी फरार है। पुलिस दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -