राजनाथ सिंह के सहारे लगाया करोडो का चुना
राजनाथ सिंह के सहारे लगाया करोडो का चुना
Share:

नई दिल्ली : ठगी का एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं को अपना करीबी बताकर लोगों को करोड़ों रुपये का फटका लगाने वाले ठग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान संजय सक्सेना के रूप में हुई है। आरोपी BJP के बड़े नेताओं से संबंध की आड़ में कर्ज आदि दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। वह खुद को राजनाथ सिंह का रिश्तेदार बताता था। मधु विहार थाना पुलिस ने उसे IP एक्सटेंशन स्थित मिथिला अपार्टमेंट से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी फोर्टिस अस्पताल, नोएडा की एक डॉक्टर को 66 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में की गई है। पीडि़त महिला डॉक्टर आशिया वानी नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर हैं। वह इंदिरापुरम, गाजियाबाद की रहने वाली है। डॉ. वानी को विभिन्न जगहों पर डायबिटिक सेंटर की शाखाएं खोलनी थी। इसके लिए उन्हें करीब 66 करोड़ रुपये के कर्ज की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने एक CA के माध्यम से विभिन्न बैंकों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें लोन नहीं मिल सका। इसी बीच वह एक बिल्डर के यहां कार्यरत सुप्रीत हंसपाल व तरुण नागपाल के माध्यम से संजय सक्सेना से मिलीं।

उन्होंने सक्सेना के बारे में बताया कि उसके संपर्क केंद्रीय गृहमंत्री से हैं। वह इतनी बड़ी रकम आसानी से दिलवा देगा। डॉ. वानी ने उससे संपर्क कर कर्ज दिलाने की बात कही। सक्सेना ने बदले में कोई अचल संपत्ति गिरवी रखने की मांग की। इससे डॉ. वानी ने अपने एक जानकार की करोड़ों रुपये की संपत्ति को गिरवी रखने के लिए कागजात सौंप दिए। लोन दिलवाने और संपत्ति को गिरवी रखवाने की प्रक्रिया के दौरान न केवल सक्सेना ने उनसे एक करोड़ 40 लाख रुपये ले लिए, बल्कि कई बार अपने संबंधों और रसूख का हवाला देते हुए उन्हें व उनके परिवार को धमकी भी दी और कई सारे सादे कागजातों पर दस्तखत भी करवा लिए। जब ठगी का अहसास हुआ तो अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वह पैसे वापस देने में आनाकानी करने लगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -