चीन की सेना कर रही भारत से रिश्ते सुधारने की बात
चीन की सेना कर रही भारत से रिश्ते सुधारने की बात
Share:

बीजिंग : चीन की सेना द्वारा भारत से रिश्ते सुधारने की बात की जा रही है। मगर दूसरी ओर उसके कुछ कदम भारत के विरूद्ध बढ़ रहे हैं। चीन की सेना ने यह बात स्पष्टतौर पर कही है कि हिंद महासागर में पनडुब्ब्यिों का दाखिल होना वैध माना गया है। इस तरह से पनडुब्बियां हिंदमहासागर में दाखिल हुई हैं वह अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार है। भारतीय समुद्री क्षेत्र के समीप चीन की पनडुब्बियों की नियुक्ति बढ़ी है। पिछले वर्ष भारत इस बात पर नज़र जमाए हुए है।

चीन की सेना के वरिष्ठ कर्नल यांग युजून द्वारा कहा गया कि भारत की परेशानियों को लेकर इतना ही कहा जा सकता है कि उनकी पनडुब्बियों का हिंद महासागर में जाना पूरी तरह से वैध है। यांग से यह सवाल किए गए कि दक्षिण चीनी सागर में दूसरे देश के जहाज आने से चीन क्यों नाराज़ है। उनका कहना था कि चीन ने भारत की पनडुब्बियों की तैनाती का विरोध नहीं किया।

उनका कहना था कि यदि इस तरह का अंतर्राष्ट्रीय कानून बनाया जाता है और चीन को कोई परेशानी नहीं होती है तो फिर यांग ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश के संबंध सुधारती हैं। इस तरह के क्षेत्र में शाति की बात की जाती है। इस मामले में यह बात सामने आई कि चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करने में लगा है। इस दौरान फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताईवान से विवाद हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -