जम्मू-कश्मीर के बाद पंजाब को अस्थिर करने की हो रही तैयारी
जम्मू-कश्मीर के बाद पंजाब को अस्थिर करने की हो रही तैयारी
Share:

अजनाला : एक ओर जहां जम्मू - कश्मीर राज्य के हालातों को अस्थिर किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पंजाब के अजनाला सेक्टर में फिर से घुसपैठ की जानकारी मिली। हालांकि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तीनों ही घुसपैठियों को मार दिया। मगर इस तरह की घुसपैठ से फिर से पंजाब की सीमा के असुरक्षित होने की जानकारी लगी है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के कठुआ में हीरानगर क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने लश्कर ए तैयबा के आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने से रोक दिया था।

मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों को हथियार भी मिले थे। दरअसल सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि पंजाब की इस सीमा से घुसने का प्रयास करने वाले आतंकियों के पास करीब 40 किलो का बैग है। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से कार्य किया और आतंकी वापस लौट गए।

बीएसएफ ने इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सीमा से होने वाली घुसपैठ की जानकारी अपने उच्चस्थ अधिकारियों को दी थी। उनका कहना था कि बड़े पैमाने पर आतंकी पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -