साउथ की इस एक्ट्रेस पर आया मीका सिंह का दिल, क्या रचाएंगे शादी?
साउथ की इस एक्ट्रेस पर आया मीका सिंह का दिल, क्या रचाएंगे शादी?
Share:

बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। कई लड़किया उन्हें रिझाने में लगी हुई उन्हीं में से एक हैं कोलकाता की प्रांतिका दास, मीका सिंह से शादी करने का सपना लिए गायक के स्वयंवर में सम्मिलित हुई हैं। प्रांतिका की मीका सिंह संग केमिस्ट्री बहुत फिट बैठ रही है। दोनों को साथ देखकर प्रशंसक भी बहुत खुश हैं। 

मीका सिंह के स्वयंवर में जितनी भी लड़कियां सम्मिलित हुई हैं, वो सभी उनके दिल में जगह बनाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। सभी लड़कियां दिल खोलकर मीका के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। मगर महत्व तो ये बात रखती है कि आखिर होने वाले दूल्हे राजा मीका सिंह का दिल किस लड़की के लिए धड़क रहा है? जिस लड़की ने मीका को अभी तक सबसे अधिक लुभाया है वो हैं कोलकाता की प्रांतिका दास। आइए आपको बताते हैं कि मीका की पसंदीदा राजकुमारी प्रांतिका दास कौन हैं?

प्रांतिका दास कोलकाता की रहने वाली हैं। प्रांतिका एक अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। वे तेलुगू और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रांतिका कुछ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी हैं। प्रांतिका ने कई ब्यूटी पीजेंट्स में भी भाग लिया है। वर्ष 2019 में प्रांतिका बंगाल की टॉप 12 मॉडल में अपना स्थान बनाने में सफल हुई थीं, तत्पश्चात, उन्हें बंगाली कैलेंडर में फीचर किया गया था। वर्ष 2021 में प्रांतिका बंगाली शॉर्ट फिल्म जय हिंद में भी नजर आई थीं।

इंटरनेट पर छाई रामायण की सीता, ये तस्वीर है वजह

फैंस के लिए अच्छी खबर, TV पर नए अंदाज में लौटेगा कपिल शर्मा शो

श्रेया घोषाल का नया गाना रिलीज, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने किया रोमांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -