VIDEO! स्वयंवर के बाद पहली बार दुल्हनियां संग नजर आए मीका सिंह, हुए जमकर ट्रोल
VIDEO! स्वयंवर के बाद पहली बार दुल्हनियां संग नजर आए मीका सिंह, हुए जमकर ट्रोल
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर गायक मीका सिंह को आखिरकार अपनी दुल्हनियां मिल गई है। स्वयंवर में आई कई हसीनाओं संग मीका सिंह का गहरा बॉन्ड नजर आया, मगर लगता है उनका दिल तो केवल आकांक्षा पुरी पर ही अटक गया है। तभी तो उन्होंने इतनी हसीनाओं को रिजेक्ट करके आकांक्षा को जीवनसाथी बनाया। स्वयंवर समाप्त होने के बाद मीका सिंह पहली बार अपनी दुल्हनिया आकांक्षा पुरी संग दिखाई दिए। 

वही स्वयंवर शो में एक दूसरे का हाथ थामने के बाद मीका एवं आकांक्षा पुरी को साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों ही बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। दोनों एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं। पिंक बैकलेस शॉर्ट ऑउटफिट में आकांक्षा पुरी सुपर स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार में नजर आई, जबकि मीका सिंह भी सूट में बहुत जंच रहे हैं।

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी एक दूसरे संग वास्तव में मेड-फॉर-ईच-अदर लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी प्रशंसकों को पसंद भी आ रही है। मगर कई लोग ऐसे भी हैं, जो मीका सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मीका सिंह और आकांक्षा पुरी पिछले 10-12 वर्षों से एक दूसरे के खास दोस्त हैं। दोनों के अफेयर की खबरें भी वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में आकांक्षा पुरी का मीका के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करना तथा शो की विजेता बनना कुछ लोगों को पच नहीं रहा है। लोग मीका के फैसले को प्री-प्लान्ड बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शो स्क्रिप्टेड था। कई व्यक्तियों को तो मीका और आकांक्षा की जोड़ी भी मिस-मैच लग रही है। एक शख्स ने कपल को ट्रोल करते हुए लिखा- ये शादी नहीं करेंगे। एक दूसरे शख्स ने लिखा- स्क्रिप्टेड। इसी तरह कई लोगों मीका को जमकर ट्रोल किया है।

'मां की सहेली संग शारीरिक संबंध बनाए थे मैंने...', इस मशहूर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कभी TV पर राज करता था ये मशहूर एक्टर, आज अपंग के रोल में आता है नजर

बिग बॉस की इस अदाकारा ने पहन डाली हद से ज्यादा टाइट ड्रेस, देखकर फैंस हुए बेहाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -