प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी
प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी
Share:

रोसेटा : मिस्त्र के तट के पास एक नाव भूमध्य सागर में डूब गई। यह नाव तट से करीब 12 किलोमीटर दूर तक समुद्र में पहुंच गई थी जिसके बाद हादसा हो गया और नाव डूब गई। नाव में प्रवासी सवार थे। हालांकि हादसे के बाद किए गए राहत कार्य के दौरान 162 प्रवासियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। मगर अभी भी प्रभावितों की तलाश जारी है। अभी भी बड़े पैमाने पर कई लोग लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है।

इन लोगों में महिलाऐं और बच्चे शामिल हैं। दरअसल राहत दल को लोगों को खोजने में मशक्कत करना पड़ रही है। इसका कारण यह है कि बहाव के कारण डूबे हुए लोग काफी दूर तक बह गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नाव में 450 लोग सवार थे।

हादसे में मारे गए करीब 30 लोगों का शव रोसेआ शहर के पास मछुआरे अपनी नावों में लेकर आए थे। इन शवों को एंबुलेंस में रख दिया गया। अब नाव में सवार अन्य लोगों की खोज की जा रही है। इस मामले में सरकारी समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि हादसे में प्रभावित लोगों की तादाद 600 हो सकती है।

मुरैना: तालाब में डूबने से दो भाइयो की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -