फिलिपिनो द्वीप पर मिला MH 370 विमान का मलबा!
फिलिपिनो द्वीप पर मिला MH 370 विमान का मलबा!
Share:

जाम्बोआंगा: फिलीपींस द्वारा लापता हुए मलेशियाई एयरलाईंस के विमान एमएच 370 को लेकर कहा गया है कि यह फिलिपिनो द्वीप में दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ था। मगर इस मामले में एक व्यक्ति ने दावा कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है जिसमें कहा गया कि इस विमान के मलबे किसी द्वीप पर मिले हैं। उसका यह दावा अब सुर्खियां बना रहा है। मिल जानकारी के अनुसार विमान को लेकर यह कहा गया कि पंख का एक हिस्सा हिंद महासागर में पाया गया। अन्य पुर्जों का कुछ पता नहीं लग सका है। 

फिलीपींस के प्रशासकीय विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि इसमें 239 यात्री सवार थे। विमान को लेकर इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि विमान के पंख का हिस्सा जुलाई में ही हिंद महासागर में पाया गया था। विमान का कुछ भी पता नहीं चल सका। मलेशियाई मीडिया ने इस मामले में कहा कि फिलीपीनी व्यक्ति द्वारा उसके रिश्तेदारों को दूरस्थ तवी - तवी द्वीप पर फिलीपींस के जंगल में विमान का मलबा देखने को मिला है। इस विमान के मलबे के बीच नरकंकाल होने की बात भी सामने आई है। अब आपदा प्रबंधन दस्ते को इस क्षेत्र में खोज के लिए भेजा जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -