25 दिसंबर को बदल सकती है बुध की चाल, इन सात राशियों को होगा लाभ
25 दिसंबर को बदल सकती है बुध की चाल, इन सात राशियों को होगा लाभ
Share:

25 दिसंबर 2019 को बुद्धि, संवाद, तार्किक क्षमता और संचार का कारक बुध ग्रह वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा, जो 13 जनवरी 2020 तक इसी राशि में स्थित रह सकता है। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर बुध के इस गोचर का प्रभाव बना हो सकता है| 

मेष
आपके लिए यह समय चुनौतीभरा हो सकता हो सकता है। किसी समस्या को लेकर आप बेचैन रहेंगे। इस समय भाग्य के भरोसे में न बैठें, बल्कि अपने कर्म पर ध्यान दें।

वृष
इस अवधि में आप रहस्यमी विषयों की ओर आकर्षित होंगे। ज्योतिषीय विषयों पर आप रूचि ले सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। 

मिथुन
इस दौरान आपको अपने दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के व्यापार में घाटा होने की संभावना है।

कर्क
इस समय आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। अगर किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकत है।

सिंह
उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए ये समय बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में रोमांस बना रहेगा। साथ ही इस समय संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या
इस समय आपके सुखों में वृद्धि होगी। माता जी की सेहत में सुधार होगा। इस समय आप गाड़ी, बंगला या फिर अन्य प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना भी बना सकते हैं।

तुला
गोचर के प्रभाव से आपके साहस और प्रयासों में थोड़ी कमी आ सकती है। छोटेे भाई-बहनों से किसी तरह का मनमुटाव भी हो सकता है। 

वृश्चिक
गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस समय आप मुखरता से अपनी बातों को रखेंगे। साथ ही धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। 

धनु
गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं।

मकर
इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी। धन हानि की प्रबल संभावना है। यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो उसमें दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
आपकी आय में वृद्धि होगी। आपका आर्थिक जीवन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी बॉस आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे। बड़े भाई-बहनों से रिश्ते मधुर होंगे।

मीन
इस समय आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे।

26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, जानिये क्या करना है और किन चीजों का ध्यान रखना है

शनि देव के इस मन्त्र से होंगे भगवान् प्रसन्न, पूजा में रखे इन बातो का ख्याल

इस अंक के जातक होते है बुद्धिमान, बुध से जुड़ा है नाता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -